फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंजीनियर ने दिया आश्वासन, नहीं होगा मानकविहीन काम

Thu, 06 Jun 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर के सामने मानकविहीन काम और अतिक्रमण के विरोध में बेमियादी अनशन पर बैठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी ने बुधवार को विभाग के जेई के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि घटिया वाले महावीर स्थान पर सुंदरीकरण को लेकर पिलर और अन्य काम विधायक निधि से हो रहा था। यह काम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी सरस्वती देवी के घर के बाहर हो रहा था।
सरस्वती देवी ने घर के सामने पिलर बनाने और मानकविहीन काम का आरोप लगाते हुए अधिकारियों व विधायक से शिकायत की थी। काम शुरू होने के बाद उन्होंने 31 मई से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। बुधवार को अनशन के छठवें दिन कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) के अभियंता मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां पिलर बनाने का काम हो रहा है, उस स्थान को समतल कर दिया जाएगा और कोई नया पिलर नहीं बनाया जाएगा। पिलर के पीछे से निर्माण कर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियंता तौसीफ अहमद ने धरने पर बैठी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामपाल मौर्य की पत्नी सरस्वती देवी को रस पिलवा कर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें