फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को शिक्षित और राजनीति भागीदारी बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
संजीव कठेरिया को गदा देकर सम्मानित करते लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। भारतीय धानुक कठेरिया समाज ने राधा पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें समाज के जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एएल मधुराज ने समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि समाज को राजनीति में आगे आना चाहिए। शिक्षित समाज ही गरीबी और बेरोजगारी से लड़ सकता है।
जिले में जिस तरह से जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया व अन्य प्रधान, बीडीसी जीते है, यह बड़ी बात है। समाज को इसी तरह राजनैतिक क्षेत्र में एकजुटता दिखानी है। संजीव कठेरिया ने ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया, जिससे समाज को एकजुट किया जा सके।
विज्ञापन

महेंद्र कठेरिया, डॉ जगदीश कठेरिया, डॉ मुन्नालाल, डॉ अनूप कुमार ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र ने की। इस दौरान अरविंद नांगल, शादाब शाह, रामबाबू, सिद्धार्थ भारद्वाज, अनिल मास्टर, विशाल, अरशद कादरी, आकाश वर्मा, रामआसरे, राजेंद्र, दौलत सिंह आदि मौजूद रहे। समाज की ओर से जिला पंचायत सदस्य संजीव कठेरिया को गदा भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें