फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे ठप रही बिजली सप्लाई, लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के बिजली उपकेंद्र पर मेंटेनेंस के काम के चलते आधे इलाके में सुबह नौ से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। शहर के बजरिया क्षेत्र के प्रेमनगर, कबीरनगर, श्यामनगर, बलदाऊ चौक, भरत चौक, घंटाघर के अलावा मौनी बाबा मंदिर क्षेत्र, राजेंद्रनगर, कालपी रोड, जेल रोड आदि स्थानों की आपूर्ति बंद रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि बिजलीघर के मैनबुश की प्लेटें पुरानी हो गई थी। जो अक्सर खराब हो जाती है और जिसके चलते परेशानी होती है। इसके अलावा कुछ मेंटेनेंस (अनुरक्षण) का काम भी था। इसके चलते एसडीओ राजीव पटेल, अजय वर्मा, अवर अभियंता सुमित साहू, अरुण कुमार के नेतृत्व में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक करीब सात घंटे का बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काम किया। काम के चलते सप्लाई बंद कर दी गई थी। काम पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें