फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के हर बिंदु का पालन पूरी जिम्मेदारी से करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अफसरों ने जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ की। इसमें डीएम प्रियंका निरंजन के दिशानिर्देश के बारे में बताया गया। पर कुछ अधिकारी मोबाइल में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

तहसील सभागार में एसडीएम केके सिंह ने कहा कि विधानसभा के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में सभी अधिकारी सहयोग करें। विधानसभा के अंतर्गत आने वाले थानों के जिम्मेदार लोगों को सख्त निर्देश दिए गए। दिए गए दिशा निर्देश के तहत अपने कार्य को चुनाव के दौरान करें। एडीएम नमागि गंगे विशाल कुमार यादव ने भी निर्देश दिए। जालौन एसडीएम अंकुर कौशिक ने मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रत्येक बिंदु में चुनाव के निर्देश को देकर पाठ पढ़ाया। चुनाव में किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति ने पक्षपात तथा हीलाहवाली की तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम को भेजी जाएगी। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट, उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार, आईटीआई प्राचार्य डॉ. नूपुर कश्यप, रामचंद्र, बृजराज सिंह, हिमांशु शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें