फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से चोरों ने पांच लाख के जेवर नगदी किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। छत के रास्ते से किसान के घर में घुसे चोरों ने सो रहे परिजनों के कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर व नकदी पार कर दिए। रात में गृहस्वामी की पत्नी जागी तो आहट पाकर उसने शोर मचाना शुरू किया। तब चोर बक्सा भी साथ लेकर भाग गए। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरूकर दी है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जगतपुरा अहीर गांव निवासी किसान लाखन सिंह सेंगर के घर शनिवार की रात छत पर लगी रेलिंग के सहारे चोर घर में उतर गए। चोरों ने परिजनों वाले कमरों की बाहर से कुंडी लगाकर गृहस्थी वाले कमरे में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर सोने की झुमकी, चार बाला, दो मंगलसूत्र, एक हार लगभग दस तोला सोना व 15 हजार रुपये सहित लगभग पांच लाख की चोरी की। आहट से जागी गृहस्वामी की पत्नी मुन्नीदेवी ने अपने कमरे के दरवाजे खोलना चाहे। पर बाहर से कुंडी लगी होने के चलते नहीं खुले। तब उसने शोर मचाना शुरू किया। तो चोर एक बक्सा लेकर भाग गए। सुबह खाली व टूटा बक्सा खेत में पड़ा मिला। किसान ने बताया कि शनिवार को उसके नाती का जन्मदिन था। परिवार के सभी लोग रात दस बजे खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। उसका छोटा पुत्र धर्मेश बीएसएफ में है। वह भी छुट्टी पर घर आया था। किसान ने सुबह थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें