उरई। विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को है। प्रत्याशी और उनके समर्थक परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
बता दें कि तीनों विधानसभा सीटों में 40 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला 10 मार्च को होगा। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। सदर विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी है। कालपी विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशी, माधौगढ़ विधानसभा सीट से 13 प्रत्यशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद है।
हालांकि प्रत्याशियों को उनके समर्थक हार जीत का अंतर बताने में लगे हुए है लेकिन जो चुनाव लड़ता है, वह अच्छी तरह से जानता है कि परिणाम किसके पक्ष में और कैसा आएगा। फिर भी प्रत्याशी अपने समर्थकों से मंथन में लगे है। जानकारों का कहना है कि इस बार हारजीत का अंतर कम होने के आसार है। मतदाताओं की खामोशी से सभी के गणित फेल हो गई है।