नवीन गल्ला मंडी में मतगणना के लिए टेबिलो की जानकारी लेती डीएम प्रियंका निरंजन व एडीएम पूनम निगम
- फोटो : ORAI
उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को मतगणना की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इसमें सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को लेकर भी योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने तीनों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को प्रशासन द्वारा जारी पास से ही मंडी में प्रवेश मिलेगा। सुगम यातायात के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम को ले जाने तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बैरिकेडिंग समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कोविड-19 हेल्पडेस्क भी स्थापित की जाए। सभी को कोविड 19 का प्रोटोकॉल का पालन कराना सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकुर कौशिक आदि मौजूद रहे।