फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उफनाई नून नदी में कूदी वृद्धा, ग्रामीणों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। बारिश के चलते उफनाई नून नदी में मंगलवार को 73 वर्षीय वृद्ध महिला ने अचानक छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महिला को मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव के बाहर से नून नदी होकर गुजरती है। मंगलवार को ग्राम बारा निवासी 73 वर्षीय ललिता देवी किसी तरह नदी के पास पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में गिरते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई।

नदी का बहाव तेज होने के कारण महिला कुछ ही दूरी तक बहने लगी। यह देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल नदी में उतर गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकाल लिया। नदी से बाहर निकालने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची आटा पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर महिला को मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिजनों में भी चिंता का माहौल बन गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। महिला ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें