फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी संपति करें जब्त-डीआइजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भूमाफिया, खनन, शराब व अन्य माफियाओं की सूची बनाकर उनके खिलाफ एनएसए, गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध कारनामों से अर्जित संपत्ति जब्त करें। यह बात बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र जोगेंद्र कुमार ने जालौन, ललितपुर व झांसी के एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन, अवैध शराब, महिला अपराधों के मामलों में सख्त पैैरवी की जाए। गैंगस्टर के सभी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पांच दिनों का अभियान चलाकर जेल भेजा जाए। जिले के सक्रिय अपराधी, टाप टेन गैंगों के लीडर, शिक्षा माफिया, गो तस्कर, वन माफिया आदि की सूची बनाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसफोर्स लगाई जाए। उन्होंने अपराधियों से जब्तीकरण की कार्रवाई कम होने पर अंसतोष जताया। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें