फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नशे में स्टाफ नर्स और चौकीदार ने टीबी कर्मचारी से की अभद्रता

Wed, 12 Mar 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल के जीरियाट्रिक (बुजुर्ग) वार्ड में तैनात संविदा स्टाफ नर्स व चौकीदार ने सोमवार की रात अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने काम कर रहे स्टाफ के साथ भी अभद्रता की। शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जीरियाट्रिक वार्ड में संविदा स्टाफ नर्स अभिषेक दुबे की तैनाती है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान स्वच्छकार कम चौकीदार राजेश के साथ शराब पी। इसके बाद नशे में धुत होकर अस्पताल परिसर में घूम-घूमकर हंगामा किया। दोनों लोग घूमते हुए जिला अस्पताल परिसर में ही स्थित जिला क्षय नियंत्रण केंद्र के ऑफिस में भी पहुंच गए। वहां ड्यूटी पर तैनात जिला समन्वयक आलोक कुमार मिश्रा के साथ गालीगलौज कर अभद्रता की।
विरोध करने पर अधिकारियों को भी भला बुरा कहा। किसी तरह वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें बाहर निकाला। मंगलवार को सीएमएस जब ड्यूटी पर पहुंचे तो आलोक मिश्रा ने उनसे लिखित शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने डॉ. एके पांडेय, डॉ. जेजे राम व डॉ. एसपी सिंह व कार्यवाहक मेट्रन मिथलेश वर्मा को शामिल कर जांच टीम बनाई है। सीएमएस का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें