माधौगढ़। मिट्टी लादकर आ रहे चालक को नींद आ जाने पर लक्ष्मनपुरा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलट गई। जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तहसील क्षेत्र के पूरनपुरा निवासी किसान रामकुमार सिंह का 21 वर्षीय पुत्र ओजस प्रताप सिंह बुधवार देर रात हरौली से ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी लादकर माधौगढ़ आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर लक्ष्मनपुरा के पास पहुंचा कि चालक को झपकी आ जाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलट गई। जिससे चालक ओजस उसी के नीचे दब गया। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पिता रामकुमार सिंह ने रोते हुए बताया कि कई मर्तबा मना करने के बाद भी पुत्र ने एक न सुनी। उसकी मां ने भी रात में ट्रैक्टर चलाने से मना किया था। मंगलवार को बहन के यहां जा रहा था। अचानक शनिवार को जाने की बात कह चला गया। आखिर मौत ने पुत्र को बुला लिया। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से चालक की मौत हो गई हैं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।