फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2021 के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग में शामिल कुमारेंद्र का ब्लॉग

विज्ञापन
डॉ कुमारेंद्र सिंह सेंगर। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। इंटरनेट के माध्यम से हिंदी लेखन क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके डॉ कुमारेंद्र सिंह सेंगर के ब्लॉग रायटोक्रेट कुमारेंद्र को वर्ष 2021 के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग सूची में शामिल किया गया है। इंटरनेट पर एक वेबसाइट द्वारा वर्ष 2011 से प्रतिवर्ष हिंदी भाषा में उत्कृष्ट और नियमित लेखन करने वाले सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग की एक सूची बनाई जाती है। जिसमें विश्व भर के ब्लॉग में से कुल 107 ब्लॉग को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग के रूप में चयनित किया गया है। जिसमें डॉ कुमारेंद्र का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ कुमारेंद्र गांधी महाविद्यालय में हिंदी विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वह नियमित लेखन क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में पहली बार इंटरनेट पर हिंदी लेखन का आरंभ अपने ब्लॉग के माध्यम से किया था। वह सोशल मीडिया में भी सक्रिय रहते हैं। वे विगत कई वर्षों से गूगल सहित अन्य प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म द्वारा आयोजित होने वाले सेमिनार में भी सहभागिता कर रहे हैं। अभी तक वे अपने ब्लॉग पर विभिन्न विषयों पर 2100 से अधिक पोस्ट लिख चुके हैं। डॉ कुमारेन्द्र सिंह सेंगर को ब्लॉगिंग के क्षेत्र में कई सम्मानों को भी प्राप्त कर चुके हैं। उनके ब्लॉग का सर्वश्रेष्ठ ब्लॉग सूची में शामिल होने पर सहयोगियों मित्रों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें