फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब का सफाई कार्य पूरा न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। एनजीटी के आदेशों के बावजूद सदर तालाब पर व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर डीएम भड़क उठी। उन्होंने तुरंत तालाब की बाउंड्री करवाने और गंदगी हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले एनजीटी के आदेश पर सदर तालाब के इर्दगिर्द किए अतिक्रमण को ढहाकर प्रशासन ने सुंदरीकरण के आदेश नगर पंचायत को दिए थे। इसके बावजूद नगर पंचायत की ओर से सुंदरीकरण का काम नहीं कराया गया। शिकायत पर गुरुवार को डीएम प्रियंका निरंजन और एडीएम पूनम निगम निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान तालाब के इर्दगिर्द घरों का मलवा इकठ्ठा होने, बाउंड्री न होने एवं गंदा पानी तालाब में जाने पर नाराजगी जताई। नगर पंचायत ईओ को जल्द बाउंड्री कराने, मलवा हटवाने के आदेश के साथ तालाब का पानी निकलवाकर सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ईओ सुनील कुमार सिंह ने तालाब के पानी को निकलवाने के लिए पंप सेट लगवा दिए हैं। पानी निकलते ही खुदाई होगी और जल्द सुंदरीकरण का कार्य शुरू होगा। इस दौरान एसडीएम केके सिंह, प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा, नायब तहसीलदार राजेश पाल सहित नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें