फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 10 माह से घरों में आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन / रामपुरा। 10 माह से घर में गंदा पानी आ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पीड़ित ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी रमेशचंद्र दुबे ने बताया कि उनके घर में 10 माह से जल संस्थान के नल में गंदा पानी आ रहा है। गंदा पानी नहाने या कपड़े धोने लायक भी नहीं है। उन्होंने सबसे पहले दो जनवरी 2025 में जल संस्थान में शिकायत की थी। जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद जब कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने दोबारा से 29 अप्रैल को शिकायत की। इसके कुछ दिन बाद कार्य हुआ लेकिन गंदा पानी आना बंद नहीं हुआ। दोबारा शिकायत करने पर आश्वासन दे दिया गया लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मोहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




इधर, रामपुरा में पानी के लीकेजों के चलते पाइप लाइनों में दूषित पानी घरों में आ रहा है। नगर निवासी बबलू, सुमित, विजय, राजकुमार ने कहा कि नलों से मटमैला व दुर्गंध भरा पानी निकाल रहा हैं। जल संस्थान नालियों के पास के लीकेजों को सही करने में लापरवाही बरत रहा हैं। जल संस्थान के जेई श्याम बहादुर ने बताया कि बरसात के चलते पानी की टंकी के सर्किट खराब होने के कारण ये बरसात का पानी पाइप लाइनों में पहुंच गया हैं। पानी की टंकी के सर्किटों को सही करा दिया गया हैं। अब गंदे पानी की समस्या आने सामने नहीं आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें