माधौगढ़। जिले में 20 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर बुंदेलखंड इंटर कालेज परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 18 वर्ष से ऊपर वाले मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रेरित करने की बात कही। साथ ही अधिकारी कर्मचारी घर-घर जाकर मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
गोष्ठी में डीआईओएस भगवत पटेल ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करें। बीडीओ दीपक यादव ने कहा कि कोई भी मतदाता मतदान के दिन वंचित न रहें। बीईओ नेत्रपाल सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए वृद्ध व दिव्यांग के बैलेट पेपर से वोट डलवाए है। प्रधानाचार्य जयदेव नगाइच ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ने से अच्छी सरकार का गठन होता हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर शत प्रतिशत मतदान कराना हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णमुरारी बापू, धीरेंद्र सिंह, मोहित गुप्ता, संदीप दिवाकर, आंगनबाड़ी कर्मचारी, स्काउट बच्चे व समूह की महिलाएं मौजूद रही। (संवाद)
-------------------------
जागरुकता रैली को रवाना किया
माधौगढ़। बुंदेलखंड इंटर कालेज के परिसर पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे डीआईओएस ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली चितौरा चौराहा, बस स्टैंड, मैन बाजार, सराफा बाजार, सिहारी चौराहा होते हुए इंटर कालेज पर समाप्त हुई। रैली में सेठ गोविंददास इंटर कालेज व बुंदेलखंड इंटर कालेज के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। (संवाद)
--------------
फोटो-15-मतदाताओं को पीले चावल देते एनसीसी कैडेट्स।
पीले चावल देकर मतदान के लिए प्रेरित किया
माधौगढ़। एनसीसी कैडेट्स के छात्र-छात्राओं ने कस्बे में मतदाताओं को पीले चावल देकर 20 फरवरी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने कहा कि एक-एक वोट प्रत्याशी के लिए महत्वपूर्ण हैं इसलिए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करें। (संवाद)
------------------
फोटो-16-वाहन चेकिंग करती पुलिस। संवाद
गड़बड़ी रोकने के लिए चलाया वाहन चेकिंग अभियान
माधौगढ़। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस ने कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया। चार पहिया, दो पहिया की सघन चेकिंग की गई। दरोगा सोनू श्रीवास्तव, धीरेंद्र पटैरिया ने बताया कि चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही हैं। चेकिंग अभियान चुनाव तक चलता रहेगा। (संवाद)