फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री बोले: कुछ धर्म विरोधी हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटने का कर रहे काम, पर हमें एकता रखनी है

Mon, 25 Sep 2023 10:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, एट

सार

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पचोखरा अब उनका गांव हैं, अब उनका आना जाना लगा रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह से उनका स्वागत होगा। 
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ धर्म विरोधी लोग हिंदुओं को जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं, उनसे सावधान होकर अपनी एकता को बनाए रखना है, यह बात सोमवार को जालौन स्थित एट के पचोखरा में आयोजित पांच कुंडीय श्रीराम महायत्र में पधारे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही। उन्होंने कहा कि यह भक्तों का प्रेम है कि जो उन्हें पचोखरा धाम खींच कर लाया है।

विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव स्थित अमर शांति आश्रम में राजेश्वरानंद रामायणी की पुण्यतिथि पर चल रहे पांच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ में सोमवार को पधारे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि यह भक्तों का प्रेम ही है जो उन्हें पचोखरा खींच लाई। 

उन्होंने कहा कि रामायणी जी कोई साधारण संत नहीं थे, उनकी देश विदेश में ख्याति थी। उनके प्रवचनों को सुनकर आज भी लोग अपने जीवन को धन्य बनाते हैं। उन्होंने धाम पहुंचते ही सबसे पहले अमर शांति आश्रम में गोलोकवासी विश्व विख्यात संत राजेश्वरानंद राजेश रामायणी की प्रतिमा पर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर बंधन अभिनंदन किया। 

इसके बाद वह मंच पर पहुंचे तो अमर शांति आश्रम के महंत गुरु प्रसाद शर्मा ने शॉल श्रीफल व पुष्प माला से उनका बंधन किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन पाने के लिए हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लगभग दो घंटे तक चले कार्यक्रम में श्रृद्धालुओं ने उनकी कथा का रसपान किया। वहीं श्रृद्धालुओं ने बाबा से मिलने की काफी कोशिश की। लेकिन कड़ी सुरक्षा व भारी पुलिस फोर्स होने की वजह से श्रृद्धालु उनके आसपास भी नहीं पहुंच पाए। 

उन्होंने कहा कि पचोखरा अब उनका गांव हैं, अब उनका आना जाना लगा रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस तरह से उनका स्वागत होगा। रास्ते में जगह जगह सभी ने उनका स्वागत सत्कार किया।

जय कारों से गूंज उठा पंडाल
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को देखने के लिए कई जिलों से लोग पचोखरा पहुंच गए। सुबह से ही पंडाल में भक्तों की भीड़ आना शुरू हो गई थी। हर भक्त का यह प्रयास था कि वह महाराज के दर्शन कर सकें। सुबह से देर शाम तक पंडाल में हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। उनके आगमन पर पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

प्रशासन ने एट में ही लगा दी थी वाहनों पर रोक
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को देखने के लिए कई जिलों के लोग पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार की सुबह से ही चार पहिया व दो पहिया वाहनों को एट में ही बैरीकेटिंग कर रोक दिया था। जिससे लोग पैदल ही पचोखरा धाम पहुंचे।

नेताओं में मिलने की मची होड़
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर जिले के नेताओं में भी सुबह से ही पचोखरा गांव में डेरा डाल दिया था। जैसे ही पीठाधीश्वर का काफिला गांव पहुंचा तो नेताओं में फोटो खिंचवाने व उनसे मिलने की होड़ मची रही। लेकिन कुछ को सफलता हाथ लगी तो कुछ बिना फोटो के ही वापस लौट आए।

चप्पे चप्पे पर रही पुलिस तैनात
पचोखरा धाम में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी, जगह जगह बैरीकेटिंग के साथ ही कड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

कुछ लोगों को किया गया नजरबंद
जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन पर कुछ संगठनों ने उनका विरोध करने की रणनीति बनाई थी। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन आलाधिकारी अलर्ट रहे और उन्होंने कई लोगों नजरबंद भी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें