फोटो-14-विजेता टीम को पुरस्कृत करते कैलिया थानाध्यक्ष। स्रोत-कमेटी
पहाड़गांव। ओम ग्रुप कैलिया द्वारा बड़ी कैलिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में देवगांव और सिमरिया की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। देवगांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 69 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए देवगांव की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमरिया की टीम 100 रन पर सिमट गई। देवगांव की ओर से धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अभिनव पटेल ने मात्र 12 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके जड़े। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विजेता टीम को मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार वर्मा तथा प्रधान प्रतिनिधि विनोद व्यास ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक संरक्षक आलोक सोनी, विशाल वर्मा, समाजसेवी राहुल तिवारी, दीपक व्यास, अनिल मिश्रा, छोटू वर्मा, पवन पटेल, रामू राठौर समेत कमेटी के सदस्य और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। (संवाद)