फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गुजरात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। गुजरात में विवाहिता की मौत के बाद उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर पर हंगामा किया। ससुराल पक्ष ने लोगों ने मारपीट और घर में घुसकर सामान ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी मातेश्वरी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुजरात के मेहसाणा जिले में रहकर पानीपूरी का व्यवसाय करता है। उसका विवाह करीब सात वर्ष पूर्व बुलबुल के साथ हुआ था। पत्नी भी उसके साथ गुजरात में ही रहती थी। पीड़िता के अनुसार 27 फरवरी को बुलबुल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने गुजरात में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मातेश्वरी का कहना है कि सामाजिक दायित्व निभाते हुए वह बहू के शव को गांव लाई थीं और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान रेंढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव से मायके पक्ष के करीब 40-50 लोग गांव पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पति के साथ मारपीट की। साथ आई महिलाओं पर घर में घुसकर गहने व अन्य सामान ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर गांव के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हमलावर धमकी देते हुए वहां से चले गए।कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।








तहसील के अधिवक्ता परिसर से हाईमास्ट चोरी


कोंच। तहसील स्थित अधिवक्ता परिसर में लगी हाईमास्ट पर ही चोरों ने हाथ साफ कर दिए। पूर्व बार संघ अध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।

पूर्व बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि तहसील स्थित अधिवक्ता परिसर में लगी हाईमास्ट रविवार की रात्रि चोरी हो गई। इससे अधिवक्ता परिसर में रात्रि के समय अंधेरा हो गया है। अंधेरा होने से अधिवक्ता परिसर में असुरक्षा उत्पन्न हो गई है। इससे पहले भी एक बार उक्त स्थान से मरकरी चोरी हो चुकी है। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें