एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी
- फोटो : ORAI
उरई। शहर के अजनारी रोड नया रामनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा के नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी, शैलेंद्र व्यास, मोहम्मद फैजान हक. नफीस पठान, मुख्यतार खान आदि ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यालय के सामने कुछ अराजकतत्वों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।
वहां पर ढाला रख लिया है। इसके साथ ही नगर पालिका ने बगैर अनुमति के कूड़ा एकत्रित करने का स्थान बना दिया है। जिसके सामने मंदिर भी है। जहां लोग पूजा अर्चना करने भी जाते है। कांग्रेसियों ने मांग की है कि अतिक्रमण को हटवाकर कूड़ा डालना भी बंद कराया जाए। (संवाद)