फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को जबरन रोके जाने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा एवं शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मंत्री के बेटे ने किसानों को कार से कुचल दिया। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच हो। सीएम इस्तीफा दें और डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त किया जाए। मृतकों के परिवार को पांच-पांच करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। कांग्रेसियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि प्रियंका गांधी के साथ लखीमपुर खीरी जाते वक्त जबरन रोककर अभद्रता की गई। इस मामले की भी उच्च स्तरीय जांच की जाए। इस दौरान चौधरी श्याम सुंदर, अरविंद, अनुज मिश्रा, दीपांशु समाधिया, शकुंतला पटेल, धीरेंद्र शुक्ला, मनोज जाटव, विष्णु चतुर्वेदी आदि ने लखीमपुर खीरी कांड की निंदा कर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। प्रदर्शन करने वालों में फैजान, विनोद. उमाशंकर, शेरसिंह, अमिताभ, यश वैध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें