फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर साफ करते समय लगा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। घर में कूलर साफ करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह अचेत हो गया। आननफानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बागी के मजरा नजीरपुर निवासी करन सिंह (25) ने मंगलवार की रात घर में कूलर को सही कर रहा था। अचानक लाइट आने से वह करंट की चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गया। यह देख कर परिजनों ने आननफानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव देख कर पत्नी सरला देवी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामलखन ने बताया कि पांच महीने पहले परौसा गांव में युवक की शादी हुई थी। वह दो दिन पहले ही पत्नी को विदा करा कर घर लाया था। अचानक कूलर साफ करते हुए करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जानकारी की जा रही है मौके पर पुलिस फोर्स को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें