फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाते समय सफाई कर्मी डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। टोल प्लाजा पर काम करने वाले सफाई कर्मी तालाब में नहाते समय डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को डूबता देख तालाब में कूदकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी संदीप कुमार (21) शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे गांव में स्थित रोपणगुरु तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से युवक डूबने लगा। तालाब के पास निर्माणधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों ने उसे डूबते देखा, तो उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गए और कुछ देर बाद ही युवक को बाहर निकाल लिया। अचेत अवस्था में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक आटा टोल प्लाजा पर सफाई कर्मचारी था।
----------
महिला ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत
उरई। एट थाना क्षेत्र के सतोह निवासी मीनू ने आइजी कारागार लखनऊ व अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि पति नीरज उरई जेल में बंद है। सात जुलाई को जेल अधिकारियों ने उसके पति से फोन पर बात कराते हुए उससे 35 हजार रुपये जमा कराने की बात कही और रुपये न देने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें