फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में युवक का शव मिला, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरावन। नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीणों ने गोहन थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ थाने के फोर्स के साथ पहुंचे और शव निकलवाया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि शव आठ से दस दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त होने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम रमानीपुर में बेतवा नहर में शुक्रवार सुबह 35 साल के युवक का शव झाड़ियों में फंसा नजर आया। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने गोहन थाने में सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव बाहर निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। शव बुरी तरह से सड़ गया था।
सीओ का कहना है कि शव रामपुरा की ओर से बहकर आया लग रहा है। फिलहाल सर्किल के तीनों थानों के अलावा आसपास के थानों में भी शव की फोटो भेजी जा रही है, ताकि शिनाख्त हो सके और मामला हत्या है कि हादसे का स्पष्ट हो सके। थाना प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि आसपास के थानों में लापता लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें