फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध का शव नाले में पड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। बगीचे की रखवाली कर रहे वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में बगीचे के पास नाले में पड़ा मिला। सीओ, फोरेंसिक टीम व थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सिरसाकलार कस्बा निवासी नत्थू भगत (80) जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह सेंगर के बगीचे में कई वर्षों से रखवाली करते थे। रविवार की शाम चार बजे वह कुरेपुरा स्थित बगीचे की रखवाली करते समय लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बगीचे के पीछे स्थित नाले में उनका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के भी निशान थे। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र की सूचना पर सीओ जालौन संतोष कुमार फोरेंसिक टीम व थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और नाले से शव को निकलवाकर जांच पड़ताल की। मृतक के चार पुत्रों में कल्लू, जगदीश, रघुवीर व धर्मेंद्र है जिनमें चारों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनका मोबाइल भी गायब है। जबकि शव के पास उनके कपड़े भी फटे पड़े मिले। फिलहाल परिजनों ने देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी थी। जालौन सीओ संतोष सिंह का कहना है कि कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें