फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में डूबे दूसरे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बावली/सिरसाकलार। जालौनी माता मंदिर के पास यमुना नदी में डूबे दूसरे युवक का शव सोमवार की सुबह गोताखोरों ने ढूंढ लिया। दोनों युवकों के शव औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में मिलने की वजह से उनको पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया है।
विज्ञापन

कुठौंद कस्बा निवासी छह युवक रविवार को जालौनी माता मंदिर दर्शन करने गए थे। पीपों के पुल के पास नदी में नहाते समय प्रबल दोहरे (18) और आकाश (19) डूब गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन घंटे बाद प्रबल का शव नदी से खोज लिया था। जबकि आकाश की तलाश की जा रही थी। सोमवार की सुबह आकाश का शव भी नदी से मिल गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आकाश दो भाई एक बहन में बड़ा था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। उसकी मौत से मां सुनीता भाई विकास सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें