फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
फोटो - 21 केबिन में फंसा चालक। संवाद
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर करमेर रोड ओवरब्रिज के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और हाईवे बचाव दल ने केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


अमेठी जिले के राजामऊ थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ निवासी शकील अहमद (35) डीसीएम में झांसी से फल लादकर कानपुर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वह करमेर रोड ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी चालक को झपकी आ गई और डीसीएम आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम की केबिन बुरी तरह पिचक गया और शकील उसमें फंस गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शकील करीब एक घंटे तक केबिन में फंसे मदद के लिए चिल्लाते रहे। लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस, एंबुलेंस और हाईवे बचाव दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर उन्हें बाहर निकाला। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राजेश कमल का कहना है कि हादसे की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें