फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच होकर दतिया-ग्वालियर के लिए चलाएं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह से भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने रविवार को मुलाकात कर उनसे रोडवेज बसें चलाने की मांग की। इस संबंध में उन्हें एक पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष ने ग्वालियर वाया कोंच-नदीगांव-रावतपुरा धाम-वेहट, उरई से ग्वालियर वाया कोंच- कैलिया-दबोह-आलमपुर एवं मां पीतांबरा के दर्शनार्थियों के लिए उरई से दतिया वाया कोंच-समथर-भांडेर परिवहन निगम की बसें चलाए जाने की मांग की। लोहिया ने कहा कि मुख्यालय उरई और कोंच क्षेत्र के हजारों दैनिक यात्रियों को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले मार्गों पर रोडवेज की बसें संचालित न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। लखनऊ-कानपुर की ओर से उरई होकर ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को अभी झांसी होकर 200 किमी से अधिक दूरी का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। उरई कोंच-के रास्ते ग्वालियर के लिए परिवहन निगम की रोडवेज बसें संचालित होने से यात्रियों को लाभ प्राप्त होगा, साथ ही परिवहन निगम के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें