फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल से नहीं ली बेतवा पर बने पुल की सुध

विज्ञापन
मुहाना के बेतवा के जर्जर पुल के सरिया दिखाता ग्रामीण। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। एक ओर सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व सेतुओं का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया। वहीं दूसरी ओर जर्जर पुराने पुलों की मरम्मत कराने की सुध तक नहीं ली। जिला हमीरपुर एवं जालौन को जोड़ने वाला मुहाना गांव के पास बेतवा नदी पर बना पुल किसी भी समय जानलेवा हो सकता है। लगभग 9 वर्षों से जर्जर हालत में पुल का ध्यान न तो किसी जनप्रतिनिधि ने लिया और न ही लोक निर्माण विभाग ने। इस पुल का निर्माण करीब 39 साल पहले हुआ था। हालत यह है इस पुल जो एक बार गुजरता है वह ईश्वर को जरूर याद करता है।
विज्ञापन

जनपद हमीरपुर व जालौन के बीच मुहाना गांव में बना एक किलोमीटर लंबाई बाले बेतवा पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने 17 जून 1983 को किया था। इसका उद्घाटन रणजीत सिंह जूदेव ने किया था। पुल को बने हुए 39 साल हो गए हैं, जिसकी अब समय सीमा समाप्ति की ओर है। इस जर्जर पुल से सवारी वाहनों के साथ मौरंग लदे ट्रकों का आवागमन होता है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भी आवाजाही रहती है लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
-----------------
फोटो-12-हीरालाल।
भारी वाहन निकलने पर कंपन करता है पुल
ग्रामीण हीरालाल का कहना है कि बेतवा पुल के इस पार मुहाना तक जनपद जालौन तथा पुल के उस पार चिकासी जिला हमीरपुर में हैं। यह पुल राठ, हमीरपुर, चिकासी, पनवाड़ी, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, सतना आदि को जोड़ता है। इस पुल से जब भारी वाहनों का आवागमन होता है तो इतनी जोर से कंपन करता है मानो जैसे अभी ही गिरने वाला हो।
विज्ञापन

---------------
फोटो-14-चतुर सिंह।
कई बार उठा चुके है समस्या
बस संचालक चतुर सिंह का कहना है कि अधिकांश यात्री वाहन जनपद हमीरपुर व जालौन इसी पुल से गुजरते हैं। जर्जर पुल की हालत बेहद नाजुक है और वह मियाद भी पूरी करने की ओर है। जगह-जगह पुल की पर्त पर बिछा जाल अब टूटने लगा है। जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना में जानमाल की हानि हो सकती है।
---------------
फोटो-13-गंगी महाराज।
सीमा विवाद के चलते नहीं हुई मरम्मत
गंगी महाराज का कहना है कि खनिज और दो जनपदों के व्यापार जगत तथा यात्रियों के आवागमन को लेकर यह मार्ग भले ही उपयोगी हो। पर काफी समय से दो जनपदों के बीच बना यह पुल जिला जालौन व हमीरपुर के अधिकारियों के बीच सीमा विवाद में उलझकर जर्जर हो रहा है। पुल की मरम्मत के लिए दोनों जिलों के अधिकारी एक दूसरे की सीमा में होने की बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं। पुल की मरम्मत न होने से दैनिक यात्री खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें