फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीकेज से लगी आग, वृद्धा गंभीर रुप से झुलसी

विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा सिलेंडर, जिसमें छेद सा हो गया - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह में चाय बनाते समय रिसाव की वजह से गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान व वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया और वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वृद्धा को कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया। सिलिंडर से अधिकांश गैस निकल जाने के बावजूद फट गया था। गनीमत रही कि उसके चीथड़े नहीं उड़े, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ईदगाह में समीरन (75) घर में अकेली रहती है। उनके पांच बेटे दूसरे शहरों में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह समीरन चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंची। जैसे ही गैस जलाई वैसे ही गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। समीरन कुछ समझ पाती तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटों से वह झुलस गईं। लपटे देख मोहल्ले के लोग जमा हो गए और किसी तरह सिलेंडर खींचकर बाहर लाए। धमाके के साथ वह फट गया। इधर, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती समीरन की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि सिलेंडर फटने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं आग से समीरन की गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया आग की घटना को लेकर लेखपाल को अवगत कराया गया है।

कदौरा में सिलेंडर फटने से जला पड़ा मकान- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें