फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। पुलिस ने एक शातिर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। शातिर के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि 19 अगस्त की रात सूचना पर पुलिस टीम ने नवासी मोड़ से ग्राम नवासी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। रात करीब 11:15 बजे पुलिस ने दौन गांव निवासी मिथुन कठेरिया को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उरई कोतवाली और कुठौंद थाने में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में उरई कोतवाली में दर्ज कई गंभीर मामलों के अलावा वर्ष 2025 का गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी शामिल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें