फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भीड़, नहीं चढ़ पाए यात्री

Thu, 01 May 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर मुंबई से गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही न होने से मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों में गुरुवार को अधिक भीड़ रही। जिसकी वजह से कानपुर, लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री सवार नहीं हो पाए। इसके बाद आई झांसी-कानपुर मेमू में सवार होकर कानपुर तक की यात्रा की।
विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जिसकी वजह से गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर उरई के रास्ते मुंबई जाने वाली ट्रेनों की संचालन न होने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, मुंबई की ओर से आने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ होने की वजह से यात्रा करने में लोगों को परेशानी हो रही है।
गुरुवार को भी गोरखपुर से संचालित ट्रेनों में गोरखपुर-मुंबई संत कबीर नगर एक्सप्रेस, गोरखपुर से बांद्रा गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, पनवेल से गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस, गोरखपुर से तिरुवनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। जिसकी वजह से इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को दक्षिण-पूर्व के शहरों में जाने की लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस समय स्कूलों की छुट्टी हो गई है। ट्रेनों का संचालन न होने से परेशानी बनी है। रेल प्रशासन से एक बार फिर गोरखपुर से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कहा है। जिसकी वजह से वह अपने गंतव्य तक समय से पहुंच सकें। मंडल रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेश किराना का कहना है कि छुट्टियों के मौसम में ट्रेनों को निरस्त करना यात्रियों के हित में नहीं है। रेल प्रशासन को चाहिए कि कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए गोरखपुर की जगह कहीं अन्य स्टेशन से ट्रेनों का संचालन करें। जिससे यात्रियों की परेशानी कम हो। इस बाबत झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत का काम तेजी से जारी है। जल्द समाप्त होते ही यात्रियों समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें