एट मे कृषि फार्म हाउस में खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग
- फोटो : ORAI
एट, महेवा। एट और महेवा में आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। एट में गेहूं की फसल आग की लपटों की भेंट चढ़ गई तो वहीं महेवा ब्लाक के एक गांव में कच्चा घर आग की चपेट में आ गया। इससे गृहस्थी का सामान जल गया।
एट के ग्राम जखौली स्थित कृषि फार्म में पिरोना फीडर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं की खड़ी फसल जल गई। गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। राजकीय कृषि फार्म पर तैनात हरीश निरंजन ने बताया कि चार बीघा में खड़ी फसल की बुधवार को कटाई होनी थी। लगभग एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
वहीं, दूसरी ओर महेवा ब्लॉक के ग्राम मंगरौल के मौजा बसांताल के पास राम सिंह के डेरा मे आग लगने के कारण घर 20 हजार रुपये सहित लाखों का सामान जल गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पाकर दमकल विभाग कालपी टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि बीते पंद्रह दिनों से खेतों और घरों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।