फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल से टकराया ट्रक, 15 गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
बड़ा गांव के पास बिजली के पोल में घुसा ट्रक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। झांसी-कानपुर हाईवे पर बड़ागांव के पास ट्रक की टक्कर से बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कुसमिलिया फीडर से जुड़े करीब 15 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली सप्लाई की बहाली में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आठ बजे ट्रक झांसी की ओर गिट्टी लेने जा रहा था। तभी बड़ागांव हाईवे के पास ट्रक बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गया। इससे दो पोल व लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। तार टूटने से कुसमिलिया फीडर से जुड़े मुहम्मदाबाद, मुहाना, मकरेछा, ऐरी रमपुरा, गुढ़ा, बंधौली, सिमरिया, जैसारी, चिल्ली समेत 15 गांवों की बिजली गुल हो गई।
घायल ट्रक चालक गंगेश्वर राय व क्लीनर पिंटू निवासी महाराजगंज ने बताया कि उस समय बिजली सप्लाई चालू थी। ट्रक में आग लगने से बच गई। सूचना पाकर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंची और क्रेन मशीन से ट्रक को बाहर निकलवाया और बिजली सप्लाई दुरुस्त कराने में जुट गए है। कर्मचारी मंगल सिंह, विनोद, सतीश आदि ने बताया कि स्टोर से बिजली के तार मंगवाए गए है। बुधवार तक सप्लाई ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें