फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के लिए युवक पर हमला

Thu, 08 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। दबंग पिता-पुत्र ने एक युवक से दो हजार रुपये रंगदारी मांगी। जब उसने पैसा देने से इंकार किया तो हमलावराें ने उस पर लाठियाें से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 शहर कोतवाली के मुहल्ला रामनगर निवासी बाबू ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे वह बाजार से घर रामनगर जा रहा था। तभी रास्ते में गजराज व उसके पुत्र वीरपाल ने उसे रास्ते में रोक लिया और दो हजार रुपये रंगदारी मांगी। इंकार करने पर हमलावराें ने उस पर लाठियाें से हमलाकर दिया। इससे उसके सिर व शरीर में कई जगह गंभीर चोट आई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और हमलावराें को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर आए और घायल पड़े बाबू को कोतवाली ले गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी तहरीर पर हमलावर पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें