कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासी हनुमंत सिंह की 30 वर्षीय पत्नी सुमन देवी ने सोमवार दोपहर संदिग्ध अवस्था में आग से झुलस गई। आग का गोला बनकर महिला चीखती हुई घर के बाहर भागी। महिला को आग की लपटों से घिरा देख पड़ोसियों ने आनन फानन में आग बुझाई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर आए जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
महिला 70 फीसदी जल गई है। पड़ोसियों ने बताया कि महिला का पति हरियाणा के परवल में रहकर मजदूर करता है और कई माह से घर भी नहीं आया है। घर पर उसकी वृद्ध मां, दो बच्चे निशांत (8) व इशांत (5) रहते हैं। महिला ने किन कारणों से आग लगाई है इसका अभी पता नहीं चल पा रहा है।