फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख के गहने-नकदी चोरी

Sat, 08 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आटा थाना के गांव करमेर में गुरुवार की रात घर में घुसे चोर करीब ढाई लाख की नकदी जेवर चुरा ले गए। गृहस्वामी ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


आटा थाना के गांव करमेर निवासी मनोज कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की रात करीब नौ बजे परिजनाें के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। रात करीब 12 बजे चोर उसके घर में घुस आए और गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये और करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। आहट मिलने पर जब वह जगा तो चोर भागने लगे।

उसने रोशनी में चाराें चोराें को पहचान लिया। उसने गांव के ही विजय, रमेश, दशरथ और करन सिंह के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियाें की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही मामला साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें