पूर्व प्रधान की गोली माकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। बिना बताए पत्नी को मायके ले जाने से भड़के युवक ने ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की। सामने आई सलहज (साले की पत्नी) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कालेज रिफर किया गया है। पुलिस युवक को तलाश रही है। गुरुवार की यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मड़ोरा की है। मड़ोरा निवासी पूरन विश्वकर्मा ने चार साल पहले बहन विनीता का विवाह उरई कोतवाली के मोहल्ला रामनगर अजनारी रोड निवासी संजय विश्वकर्मा से किया था। पूरन का आरोप है कि संजय आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। विनीता ने कई मर्तबा इसकी शिकायत की, पर बात न बढ़े, यह सोचकर उसे चुप करा दिया गया। इधर संजय ने विनीता को फिर पीटा और घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी।
मोहल्लेवालों से जानकारी पाकर वह गुरुवार को बहन को ले आया। यह बात संजय को नागवार गुजारी और वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर ससुराल मड़ोरा पहुंचा और घर के दरवाजे पर फायरिंग शुरू कर दी। सामने आई पूरन की पत्नी मंजू को गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। सूचना पर आए कोतवाल आलोक सक्सेना ने परिजनाें की मदद से घायल मंजू को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे झांसी रिफर कर दिया गया। पुलिस ने पूरन की तहरीर पर संजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।