फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर को तमंचा कारतूस संग गिरफ्तार किया

Tue, 16 Apr 2019 11:47 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डकोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शातिर चोर का खुलासा करते हुए मंगलवार को एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि डकोर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे थानाक्षेत्र के विरगुवां नाले की पुलिया के पास से दिलशाद खां पुत्र मुन्ना खां निवासी कुंवरपुरा कुरछा थाना सहसों जिला इटावा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, चोरी का सिलेंडर, बाइक, बलम्मनुमा आला नकब बरामद किया।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि वह उमरारखेरा में कादिर भाई की आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता है। पकड़ी गई बाइक कादिर से ली थी। वह आसपास के क्षेत्र में फेरी के बहाने बंद पड़े घर व दुकानों की रेकी कर रात में बाइक से जाकर चोरी करता था। 13 अप्रैल को उसने उरई बाईपास के पास दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किया था। जिसे आज बेचने उरई जा रहा था। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। चोर को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष डकोर आशीष मिश्रा, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, गौरव त्रिपाठी, अरविंद शर्मा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें