फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 26 Jun 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कैलिया थाना क्षेत्र में रिश्ते में दूर के चाचा ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर आठ साल की बच्ची सहेलियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच में रिश्ते में दूर का चाचा 45 वर्षीय भगवानदास उर्फ चप्पे आया। उसने बच्ची की सहेलियों को दस-दस रुपये देकर बिस्कुट लेने भेज दिया। बच्ची बच्ची को बहला फुसला कर कुछ दूर स्थित सुनसान पड़े जानवरों के बाड़े में ले गया। वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस पर बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां से गुजर रहे लोग बाड़े की ओर दौड़े तो चप्पे बच्ची को छोड़कर भाग निकला।

लोग बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचे और चप्पे की करतूत बताई। सोमवार की सुबह बच्ची के घरवालों ने यूपी 100 पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कैलिया थाने की फोर्स पहुंची। बच्ची और सहेलियों से पूछताछ के बाद पुलिस घटनास्थल पर भी गई। कुछ देर बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी चप्पे को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ का कहना है कि दुष्कर्म के प्रयास और पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें