हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है।
- फोटो : Demo pic
रिश्ताें को शर्मसार करते हुए एक व्यक्ति ने अपनी ही आठ साल की भतीजी के साथ रेप किया और जान की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया। इसके बाद बच्ची पिता के पास गुजरात पहुंची तो उसने मां से पेट में दर्द होने की बात कही। मां उसे डाक्टर के पास ले गई तो डाक्टर ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। यह सुनकर मां-बाप के पैराें तले से जमीन खिसक
गई। पूछने पर बेटी ने चाचा की करतूत खोली तो पिता ने गुजरात के ही एक थाने में निल अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज कराई। वहां की पुलिस ने विवेचना कुठौंद थाने को भेज दी। कुठौंद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी दंपति गुजरात के एक शहर में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है। उसकी आठ साल की बेटी अपने
दादी-बाबा के साथ गांव में रहकर पढ़ रही है। करीब एक माह पहले उसके चाचा ने उसके साथ रेप किया और उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे बच्ची डर गई और वह चुप रही। इसी बीच वह गुजरात चली गई जहां उसने मां को पेट में दर्द की बात बताई। मां उसे लेकर डाक्टर के पास पहुंची तो जांच के बाद उन्होंने बताया कि जांच में बच्ची के साथ रेप
होने की बात आ रही है। हतप्रभ मां-बाप को बच्ची ने बताया कि चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। पिता उसे लेकर गुजरात के थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कराई। पुलिस ने मामले की जांच कुठौंद पुलिस को भेज दी। पुलिस ने रविवार को दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुठौंद थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने रेप व पास्काें एक्ट की धाराआें में कार्रवाई की बात कही है।