फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को लूटा

Thu, 24 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
लूट की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शादी समारोह से वापस लौट रहीं दो महिलाआें को दो साधू वेशधारियों ने रोक लिया। इस दौरान उन लोगों ने महिलाओं को धन दूना करने का झांसा देकर नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह अचेत हो गईं। महिलाआें से दो मंगलसूत्र, सोने की दो चेन, पायल सहित करीब दो लाख रुपये का सामान लूट कर भाग गए। होश आने पर पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची और अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस संदिग्धाें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कुठौंद थाना के गंाव गोरा राठौर निवासी अर्चना पत्नी रूप सिंह अपने गांव की निर्मला पत्नी अरविंद के साथ पड़ोसी गांव मदनेपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह वापस अपने गांव पैदल लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे दो साधू वेशधारी ठग मिले और महिलाआें को धन दोगुना करने का लालच दिया तो महिलाएं झांसे में आ गईं। उसने अपने-अपने गहने साधुआें को दे दिए। साधुआें ने दोनाें महिलाआें को प्रसाद खिलाया और वह अचेत हो गईं। तब तक आरोपी गहने लेकर फरार हो गए। जब महिलाआें को होश आया तब वह ठगी रह गई। पीड़ित थाने पहुंची और अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने संदिग्धाें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें