फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर से दो लाख के जेवर व नगदी चोरी

Tue, 04 Dec 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
चोरों द्वारा फैलाए गए सामान को दिखाते सेवानिवृत्त शिक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चितौरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम मिश्रा पुत्र रामनाथ के बंद घर में चोर रविवार देर रात ताला तोड़कर घुस आए। इसके बाद कमरों में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर सोने की जंजीर, बाले, झल्लर पेटी, पायलें, 25 हजार रुपये, कपड़े कंबल, 50 किलो सरसों, गेहूं सहित दो लाख का माल पार कर दिया।

विज्ञापन


उरई में बहू और नाती से मिलने के बाद शिक्षक सोमवार की शाम घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे होश उड़ गए और जब अंदर जाकर देखा तो कमरों में कपड़े व अन्य सामान बिखरा देखकर चोरी होने का पता चला। शिक्षक ने कोतवाली पहुंचकर इसकी तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।  

उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के पडूरी रोड निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी धीरेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी कि मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह घर का ताला डालकर अपने रिश्तेदारों के घर पर गई थी। जब दो बजे वह घर वापस आई तो घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो संदूक व सेफ का ताला भी टूटा पड़ा था। सेफ में रखे 50 हजार रुपये, सोने का हार, दो जंजीर, मंगलसूत्र, झुमकी टॉप्स, पायलें आदि गायब थीं। चोरी की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद उसने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें