फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच में दिनदहाड़े दो लाख की लूट

Mon, 04 Sep 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
खुले बक्से और अलमारी देखता पुलिसकर्मी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 कोंच। कसबे के गोखले नगर मोहल्ले से रविवार दोपहर चाकू के बल पर बच्चों को धमकाकर बदमाश दिन दहाड़े नगदी, जेवर सहित दो लाख का माल लूट ले गया। वारदात के वक्त बच्चों का पिता हैंडपंप बनाने और मां व दादी खेत पर काम करने गई थीं। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की लेकिन बदमाश का सुराग नहीं लगा। दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात को पुलिस टप्पेबाजी बता रही है।
विज्ञापन

  कोंच के गोखले नगर निवासी रामरतन कुशवाहा पुत्र रामचरन हैंडपंप सुधारने का काम करते हैं। रविवार दोपहर वह हैंडपंप सुधारने गया। उसकी पत्नी और मां खेत पर काम करने गई थी। घर में बच्चे संतोषी (6), रया (5) और निधि (4) थे। दोपहर करीब तीन बजे तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा। उसने बच्चों को एक हार देकर कहा कि ये तुम्हारे पिता ने भेजा है। जहां अन्य जेवर रखे हैं, वहीं इसे भी रख दो। बच्चों के हार लेकर घर में घुसे। उनके पीछे से युवक भी घर में घुस गया। बच्चों को चाकू दिखाकर मारने की धमकी देकर उसने बक्से व अलमारी की चाभियां पूछीं। चाभियां मिलने के बाद अलमारी व बक्से खोलकर बदमाश ने  पायल, मंगलसूत्र, अंगूठी व चांदी की चूड़ियां, बिछुआ सहित अन्य जेवर व अस्सी हजार रुपये बैग में भर लिए और बच्चों को धमकाते हुए भाग निकला। बच्चे रोते बाहर निकले और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। दिन दहाड़े लूट की खबर से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने आसपास पूछताछ की लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल सत्यदेव सिंह का कहना है लूट नहीं टप्पेबाजी हुई है। बच्चों के बताए गए हुलिए के आधार पर स्केच तैयार कराकर बदमाशों की तलाश की जाएगी। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब दो लाख का माल ले गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें