फिरोजाबाद। खुले में कुर्बानी करने पर थाना रामगढ क्षेत्र में बवाल होने से बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में आरोपी ने गलती स्वीकार की तो मामला रफादफा हो गया।
थाना रामगढ क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में जावेद नामक युवक ने ईद के मौके पर खुले में कुर्बानी दी। जब लोगों ने ऐतराज जताया तो विवाद हो गया। वाद-विवाद होने पर पडोसियों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
थोड़ी देर में मुहल्ले के लोग थाने पहुंच गए। थाने पहुंचे पूर्व सभासद गुडडू, मुहम्मद हाजी वसीम, मौलाना हाफिज, मुसीर के सामने जावेद ने गलती मानते हुए पड़ोसियाें से मांफी मांगी।
इसके बाद मामला रफादफ ा हो गया। एसओ रामगढ प्रवेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों में समझौता होने की पुष्टि की।