बैंक की सघन चैकिंग करती कोतवाली पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उरई(जालौन)। बैंक से रुपये निकलने गए एक अधेड़ के एक टप्पेबाज ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। मामले की जानकारी पर पुलिस बैैंक पहुंची और पीड़ित से बात कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल की तो उरई निवासी एक अधेड़ रुपये उठाते दिखा। लोगों ने उसे पहचान लिया तो पुलिस उसके घर पहुंची और आरोपी को दबोच कर रुपये बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली के मोहल्ला हजारीपुरा निवासी बाबू लाल गुरुवार सुबह करीब 11 बजे इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा से पैसा निकालने गया था। वहां उसने खाते से 50 हजार रु पए निकाले और झोले में रखकर पास बुक पर पैसे चढ़वाने लगा।
इसी बीच पैसे झोले में न जाकर वहीं जमीन पर गिर गए। वह रुपये पाठकपुरा निवासी ईश्वर सरदार को मिले तो वह पैसे उठाकर घर चला गया। इधर जब बाबू लाल ने पैसे झोले से गायब देखा तो सन्न रह गया। उसने बैंक के कर्मचारियाें को आपबीती बताई तो बैंक के गार्ड ने बैंक का गेट बंदकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सीओ जंगबहादुर सिंह, कोतवाल सुनील तिवारी, सिपाही चंद्र देव के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी लेने के बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें ईश्वार सरदार पैसे उठाते नजर आया। पुलिस ने उसके घर पर जाकर उसे हिरासत में लेकर पैसे बरामद कर लिए। कोतवाल सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि अगर पीड़ित कोई तहरीर देगा तो कार्रवाई करेगें।