फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शाप में हजारों की चोरी

Sun, 21 May 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कदौरा में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कदौरा स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मुकेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कालपी निवासी अभिमन्यु पुत्र अविनाश की कदौरा के हरचंदपुर तिराहे पर मोबाइल की दुकान है। अभिमन्यु ने बताया कि वह शनिवार रात सात बजे दुकान बंदकर कालपी चला गया। बीती रात चोर दुकान का ताला तोड़कर घुस गए और दुकान में रखे तीन मोबाइल के अलावा सिम, कवर आदि सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह आसपास के लोग जब घूमने निकले तो दुकान का ताला टूटा देख दंग रह गए।

इलाके में चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया। जब दुकानदार को जानकारी लगी तो वह फौरन ही मौके पर पहुंचा। इसी बीच इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा भी पहुंच गए और उन्होंने मामले को लेकर छानबीन की। पीड़ित ने बताया कि शाप से माल समेत 20 हजार की चोरी हुई है। थानेदार का कहना है कि प्रार्थना पत्र आ गया है। आसपास के चौकीदारों से भी पूछताछ की गई। वहीं, कुछेक संदिग्धों को भी उठाया गया है।
विज्ञापन


गश्त के बजाय सोते हैं सिपाही
कदौरा में एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है। कदौरा निवासी पप्पू, दीनानाथ, गुलाब सिंह, कल्लू, छिंगे आदि का कहना है कि थाना पुलिस की निष्क्रियता की वजह से ही चोरों के हौसले बुलंद हैं और वारदातें हो रही है। लोगों का आरोप है कि  सिपाही रात के वक्त गश्त के बजाए थाने में सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें