फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने जेवर चोरी किए

Sun, 26 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
छत पर फेंके गए जेवरातों के डिब्बे - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मोहल्ला इंद्रानगर निवासी पान सिंह पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की देर रात वह परिजनों के साथ अपने घर में सो रहे थे। रात में किसी वक्त घर में घुसे चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ कर मंगलसूत्र, झुमकी, चूड़ी, जंजीर, अंगूठी, बेसर, टाप्स, मनचली, बाले, पायलें, बिछिया समेत करीब बीस हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


सुबह जब घर के लोग जागे तो घर में टूटे पड़े बक्से व छत पर जेवरातों के खाली पड़े डिब्बे देख कर चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पीड़ित पान सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी ली। वहीं कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें