फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में मौत के मुंह समाए मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। यातायात माह और मतदान दिवस पर हादसों से सड़कें खून से लाल हो गईं। जान गंवाने वालों में तीन मासूम बच्चे भी हैं। तीन राहगीर घायल भी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना में रविवार को कर्वी (चित्रकूट) निवासी केके सिंह (30) पुत्र राजबहादुर अपनी पत्नी प्रियंका (25), पुत्र ओमी (7) व मौसेरे भाई अमर (25) के साथ अल्टो कार से बांदा आ रहे थे। कार अमर सिंह चला रहे थे। नेशनल हाईवे पर गिरवां थानांतर्गत महुआ गांव के पास स्टेयरिंग फेल हो जाने से कार तेज रफ्तार हालत में बाईं ओर फुटपाथ पर लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि चारों कार सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। खुरहंड चौकी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने ओमी को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन



सड़क हादसे की दूसरी घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में हुई। यहां के अर्जुन साहू का 8 वर्षीय पुत्र कृष्णा घर के नजदीक सड़क पार कर रहा था। तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने वाहन समेत चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने आनन-फानन शव उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

तीसरी घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव में हुई। यहां पीयूष (11) पुत्र भूरा अपने मामा शिवशरन के घर में रहता था। रविवार की दोपहर घर के नजदीक सड़क पार करते समय बांदा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। घायल पीयूष को लोडर चालक अपने वाहन से जिला अस्पताल लाया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डाक्टरंों ने मृत घोषित कर दिया। शिवशरन ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा में पीयूष का परिवार लामा रहता है। एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के अछरील गांव का सुदामा (25) पुत्र रामशंकर तिवारी सूरत (गुजरात) में निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। एक माह पूर्व यहां आया था। शनिवार की शाम बबेरू गया था। वहां बस से उतरते समय ट्रक की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में उसे यूपी-100 पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को फोन पर सूचना दी। जिला अस्पताल में लाते ही उसकी मौत हो गई। भाई अभिलाष ने बताया कि सुदामा अविवाहित था। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

-अलग-अलग घटनाओं में मौत के मुंह समाए मासूम
-बस से उतर रहा युवक ट्रक की चपेट में आया
-एक ही परिवार के तीन लोग घायल, भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें