फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चोरों ने बनाया एक घर को निशाना

Sat, 30 Dec 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी मो. नईम सब्जी के थोक व्यापारी हैं। शनिवार सुबह तड़के वह सब्जी की गाड़ी आने पर कालपी रोड स्थित सब्जी मंडी चले गए। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे चोरों ने उसके जाते ही घर में धावा बोल दिया। उस वक्त घर के बाकी लोग सो रहे थे। चोर दबे पांव घर के अंदर जा पहुंचे और अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात व नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह करीब पांच बजे सब्जी दुकान में रखवाकर नईम जब घर पहुंचे तो दरवाजे की कुंडी कटी देख होश उड़ गए। वह दौड़कर अंदर पहुंचे और पत्नी व बच्चों को जगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कुछ भी पता होने से इंकार किया। इसके बाद सभी दौड़ कर कमरे में पहुंचे, जहां सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। नईम ने बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब 150 ग्राम सोने के आभूषण व कुछ चांदी के जेवर समेत 30 हजार रुपये नगद भी ले गए है। उसने बताया कि जब वह दुकान गया था तो सब कुछ सही थी। उसके वापस आने से पहले चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उधर मोहल्ले में चोरी को लेकर हड़कंप मच गया। नईम ने घर में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें