फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर युवक ने फांसी लगाई

Fri, 03 May 2019 12:18 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
sucide - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के ग्राम विरगुवा खुर्द निवासी प्रमोद उर्फ  माधव सिंह (32) पुत्र बसंती खटीक ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। खेत पर काम करने गए परिजन दोपहर में जब खाना खाने घर लौटे तो युवक को फांसी पर लटकते देख चीख पुकार मच गई। इससे पास पड़ोस के लोग भी आ गए और रस्सी खोलकर युवक को नीचे उतारा।

विज्ञापन


परिजनों ने बिना पुलिस के सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कई महीनों से बीमार था और मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था।  युवक का इलाज झांसी में चल रहा था। इसी से तंग आकर उसने फांसी लगा ली। वह अविवाहित था। थानाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन परिजनों ने बीमारी का हवाला देकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें